मंडलीय चिकित्सालय में ब्लड बैंक में घुसकर चिकित्साधिकारी से अभद्रता व धमकी देने वाले प्रधान समेत 03 अभियुक्त गिरफ्तार

Uncategorized

आजमगढ़: ब्लड सेंटर, मण्डलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ में प्रभारी अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार व धमकी देने के प्रकरण में प्रधान समेत 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। 21.02.2026 को प्रातः लगभग 09:00 बजे ब्लड सेंटर, मण्डलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ में तीन व्यक्तियों द्वारा प्रभारी अधिकारी अनिल कुमार मौर्य के कक्ष में घुसकर विवाद, अभद्रता एवं धमकी दी गई। उक्त घटना की पुष्टि ब्लड सेंटर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों से हुई।
प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली पर धारा 115(2), 351(3), 333 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
उ0नि0 अखिलेश नारायण सिंह हमराह हे0का0 अजब नारायण सिंह व का0 अभय पासवान द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तगण को दिनांक 23.02.2026 को सदर अस्पताल परिसर से गिरफ्तार किया गया। प्रधान 1. अंगद यादव पुत्र स्व0 इन्द्रदेव यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी पगरा, थाना कोतवाली, 2. वीरा यादव पुत्र स्व0 बालकिशुन यादव, उम्र 43 वर्ष, निवासी कोढवा, थाना जहानागंज और 3. यशवन्त सिंह पुत्र साहब सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी उकरौड़ा, थाना कोतवाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *