सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के दृष्टिगत न्यायालय परिसर व जजी मैदान परिसर में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगवाए गए नए सीसीटीवी कैमरे।

Uncategorized

आजमगढ़ दीवानी न्यायालय परिसर में सुरक्षा सुदृढ़ करने एवं जजी मैदान में वाहनों की निगरानी के लिए आज नए CCTV कैमरे लगाए गएवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़, डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में न्यायालय परिसर के मुख्य गेटों और जजी मैदान में खड़े वाहनों की सुरक्षा और नियंत्रण को और सुदृढ़ बनाने के लिए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत नए CCTV कैमरे लगाए गए।
इन कैमरों के माध्यम से पूरे परिसर में संदिग्ध गतिविधियों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। विशेष ध्यान जजी मैदान में खड़ी वकीलों और आम नागरिकों की गाड़ियों पर दिया गया है, ताकि किसी भी असामान्य या संदिग्ध गतिविधि का तुरंत पता लगाया जा सके और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
नई व्यवस्था में
• न्यायालय आने वाले सभी वाहनों को जजी मैदान में पार्क कराया जाएगा।
• जजी मैदान का सम्पूर्ण परिसर अब CCTV निगरानी में रखा गया है, जिससे वाहन सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
• पुलिस ने अनुरोध किया है कि अपनी गाड़ियों को केवल जजी मैदान में ही पार्क करें।
• इस व्यवस्था के माध्यम से वाहनों की चोरी, क्षति या अन्य असामान्य गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *