महाकवि अयोध्या सिंह उपाध्याय की 79वीं पुण्यतिथि पर भारत रक्षा दल ने निजामाबाद में प्रतिमा की साफ सफाई कर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, संग्रहालय, पुस्तकालय नाम बनवाने की मांग की

Uncategorized

आज़मगढ : निजामाबाद में सोमवार को महा कवि अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध की 79वीं पुण्य तिथि के अवसर पर भारतीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र नाथ मिश्र के नेतृत्व में पत्रकारों ने महा कवि अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध की मूर्ति की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया। भारतीय पत्रकार संघ जिला कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वीरेन्द्र नाथ मिश्र ने बताया कि महा कवि अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध की लिखी रचनाओं को कक्षा एक से लेकर एम ए तक की किताबों में बच्चों को पढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा काव्य की भी रचना की। पूरी दुनिया में लोग उनको जानते हैं लेकिन निजामाबाद जहां पर उनका जन्म स्थान है। केवल एक मूर्ति लगी है। वह भी उपेक्षा की शिकार हो रही है। जो कि बहुत ही चिंतनीय विषय है। पत्रकारों ने जिला प्रशासन से उनके नाम पर एक संग्रहालय और लाइब्रेरी बनवाने की मांग का पत्रक बनाकर जनपद के जनप्रतिनियों और उच्च अधिकारियों के देने के लिए तैयार किया। कार्यक्रम संचालन राकेश पाठक ने किया है। उन्होंने भी निजामाबाद उनके नाम से अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध के नाम से केंद्रीय बालिका कालेज की मांग किया है। सभी पत्रकारों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि महा कवि अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध सभी काव्य को संग्रह कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक को उनके आने पर ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंप कर उनके नाम पर निजामाबाद में ऐतिहासिक कोई भी सरकारी सरकारी शिक्षण संस्थान या अस्पताल खुलवाने का ज्ञापन दिया जायेगा। इस अवसर पर सर्वेश तिवारी,  डॉक्टर शाहनवाज खान, सन्तोष मिश्रा, जयहिंद यादव, शाह रहे।
वहीं दूसरी तरफ निजामाबाद क्षेत्र में जन्मे विद्वान लेखक अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध की पुण्यतिथि पर भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने निजामाबाद में स्थापित उनकी मूर्ति की साफ सफाई करके मालार्पण कर उन्हें नमन किया ।
इस कार्यक्रम में शामिल भारत रक्षा दल के अध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि हिंदी खड़ी बोली का पहला महाकाव्य की रचना करने वाले हरिऔध जी जनपद की धरोहर थे। उनकी बहुचर्चित काव्य रचना प्रिय प्रवास के मंगला प्रसाद सम्मान से सम्मानित किया गया,ऐसी विभूतियां हमारे जिले में जन्म लीं यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। उनके पुण्यतिथि पर हम लोग यहां आए तो देखा कि इनकी मूर्ति पार्क गंदगी से पड़ा टूटा फूटा पड़ा हुआ है। अभी कुछ साफ सफाई की गई। शीघ्र ही हम लोग इस मूर्ति और पार्क को नया लुक बना देंगे, अपने ऐतिहासिक महापुरुषों की स्मृतियों को हमारा संगठन उपेक्षित नहीं रहने देगा ,आज के इस कार्यक्रम में भारत रक्षा दल के जिलाध्यक्ष रवि जी,दीपक जयसवाल,हिमांशु सिंह, डॉ धीर जी,कामता सोनकर ,रमेश कुमार ,तहसील निजामाबाद प्रभारी इंदल चौहान व अन्य स्थानीय लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *