नाबालिग से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घर से दबोचा

Uncategorized

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार 15 मार्च 2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप था कि एक व्यक्ति ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर उसके साथ अशोभनीय हरकत की और उसे धमकी भी दी। इस मामले में थाना रानी की सराय पर मु0अ0सं0 63/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
घर से हुई गिरफ्तारी
मामले की जांच के दौरान 16 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर वांछित आरोपी चेतू उर्फ चेतनारायण राम को उसके घर ग्राम चकवारा से करीब 1:15 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पॉक्सो एक्ट में दर्ज है मामला
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम को मिली सफलता
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव और हेड कांस्टेबल प्रदीप यादव की टीम शामिल रही, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *