






आजमगढ़। जनपद में गैस आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मंगलवार को गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दो एजेंसियों पर पहुंची टीम
निरीक्षण के क्रम में थाना रानी की सराय क्षेत्र के तुसार गैस एजेंसी, नीबी तथा थाना सिधारी क्षेत्र के के.टी. गैस एजेंसी, हलुवाडीह का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
व्यवस्थाओं की हुई जांच
अधिकारियों ने गैस सिलिंडरों के भंडारण, वितरण प्रणाली और अभिलेखों की बारीकी से जांच की। साथ ही उपभोक्ताओं को समयबद्ध और सुचारू गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अनियमितता पर सख्ती की चेतावनी
डीएम और एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।
