डीजे विवाद में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ग्राम सिकन्धोपुर निवासी शिवम यादव ने तहरीर देकर बताया कि 11 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विपक्षीगण ने उन्हें घर जाते समय रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता रामकेश यादव पर भी लाठी-डंडों से सिर पर वार किया गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
18 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों वांछित आरोपियों—प्रदीप यादव, दीपक यादव व आशीष यादव—को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त 2 लाठी बरामद की हैं।
उपनिरीक्षक शिवम मिश्रा के नेतृत्व में प्रभाष्कर यादव, अमरेश पासवान व महिला कांस्टेबल प्रथमा की टीम ने गिरफ्तारी की कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *