






आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र में ब्रह्मस्थान में डॉ सलमानी के नर्सिंग होम में गुरुवार को हुई मारपीट के मामले में सपा विधायक के साथ आए आरोपी गुफरान की गिरफ़्तारी कर ली गई है। CO City शुभम तोडी ने बताया कि गंभीर धाराओं हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। वीडियो में गुफरान मारपीट करता दिखाई दे रहा था।
