दुष्कर्म, मारपीट और धमकी के मामले में 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ था मुकदमा, मामले की विवेचना जारी

Uncategorized

आजमगढ़। मेंहनगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के आरोपों से जुड़े मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शकील (करीब 60 वर्ष) पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी हट्ठी मदारी, थाना कोतवाली, जनपद मऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे बुधवार 14 अक्टूबर को मेंहनगर कस्बे से सुबह करीब 9:45 बजे गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, एक अक्टूबर 2026 को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्राप्त तहरीर के आधार पर मेंहनगर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 339/2026 दर्ज किया गया था। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 115(2), 352 और 351(3) के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

मामले में ससुर पर दुष्कर्म और छेड़खानी करने तथा ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए गए थे। प्रकरण की विवेचना जारी है।

पुलिस के मुताबिक, वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक मयंक नारायण सिंह ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर आरोपी शकील को गिरफ्तार किया। टीम में कांस्टेबल अब्दुल अहद और विकास पटेल शामिल रहे। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *