जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा, आला जुर्म बरामद

Uncategorized

आजमगढ़: थाना अहरौला क्षेत्र के ग्राम अभयपुर में रास्ते में पाइप लगाने, निकालने के विवाद को लेकर हुई जानलेवा मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। 20 फरवरी 2026 को वादी अनिल कुमार यादव पुत्र राम सेवक यादव निवासी ग्राम अभयपुर ने थाना अहरौला पर तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शिवम यादव, प्रदुम्न यादव, किशन यादव, अभिषेक यादव, आकाश राजभर, राम विनय यादव, रवि यादव एवं राम नवल यादव द्वारा गाली-गलौज करते हुए उनके परिजनों धिराजी यादव, ऊषा यादव, जयहिन्द यादव व विपिन यादव को लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके आधार पर थाना अहरौला पर धारा 109/115(2)/352/351(3)/3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई। इसी क्रम में दिनांक 22 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक उमाकान्त शुक्ला, हमराह हेड कांस्टेबल सीताराम यादव द्वारा क्षेत्र में गश्त व वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर खजुरी से अभयपुर जाने वाले रास्ते की पुलिया के पास घेराबंदी कर अभियुक्त प्रदुम्न यादव पुत्र राम नवल यादव निवासी ग्राम अभयपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लाठी बरामद की गई है, जबकि अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *