आजमगढ़ के राजा साहब आजम शाह के पोते कुँवर जफर आजम ने लखनऊ में की आत्महत्या, लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

Uncategorized

आजमगढ़। जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आजमगढ़ के राजा साहब आजम शाह के पोते, 54 वर्षीय कुँवर जफर आजम (पुत्र कुँवर मुअज्जम आजम) ने रविवार शाम आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।
गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां कुँवर जफर आजम खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। आनन-फानन में उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आजमगढ़ की रियासत से जुड़े होने के कारण जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
कुँवर जफर आजम का जनाजा मगरिब बाद सोमवार शाम 6.30 बजे लखनऊ के चिनहट चौराहे से देवा रोड पर स्थित कब्रिस्तान मे तय हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *