गांव के सिवान में मिले प्रतिबंध पशुओं के अवशेष, गौ तस्कर के सक्रियता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुटी

Uncategorized

जनपद आजमगढ़ के मेंहनाजपुर थाना अंतर्गत झिंझपुर सरैया गांव में बीती रात को गौ तस्करों ने प्रतिबंधित 4 गायों को गांव के सिवान में काट दिये जाने का मामला सामने आया है। इस घटना की पुनरावृत्ति को लेकर जहां ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है, वहीं इस मामले में स्थानीय पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि घटना के सूचना मिलने पर पुलिस जांच करते हुए अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाए जाने की बात कह रही है।

V.O. :- प्रदेश में जहां अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है, वहीं आजमगढ़ जिले में अन्य अपराधों मामले के साथ गौ तस्करों पर भी लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। लेकिन इसके बाद भी इनके हौसले बुलंद हैं। बताया गया कि जिले के मेंहनाजपुर थाना अंतर्गत झिंझपुर सरैया गांव के जब ग्रामीण सुबह शौच के लिए निकले, तो गांव के बाहर सिवान में कटे हुए गायों के अवशेष भाग देखने को मिला, यह देखते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए ग्रामीणों ने इसकी जानकारी थानाध्यक्ष मेहनाजपुर को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और कटी हुई गायों के अवशेष को दफनवाया। वहीं इस मामले में ग्रामीणों के अनुसार पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा एक ही कटी हुई गाय को बताया गया तथा आरोप है कि मौके पर उपस्थित लोगों के मोबाइल से वीडियो और फोटो डिलीट कराया गया। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है, जहां आए दिन इस प्रकार की घटनाएं हो रही है। विगत कुछ माह पहले क्षेत्र के ग्रामीणों ने पिकअप से लदे हुए पशुओं समेत गौ-तस्करों को पकड़ा था। इस मामले में सीओ लालगंज ने बताया कि थाना प्रभारी व मेरे द्वारा निरीक्षण किया गया, मौके पर जो अवशेष मिले उनकी सैंपलिंग कराई जा रही है। शेष अवशेषों को मिट्टी में दफन किया गया है तथा इस मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *