






आजमगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवाजीनगर हीरापट्टी में जियो कंपनी के एरिया मैनेजर से मारपीट व लूट की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सामान, अवैध असलहा व वाहन भी बरामद किया है, जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।
25 मार्च की घटना का खुलासा
25 मार्च 2026 को शिवाजीनगर हीरापट्टी क्षेत्र में जियो कंपनी के एरिया मैनेजर के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए उसका लैपटॉप व मोबाइल छीन लिया गया था। इस मामले में थाना कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। सीसीटीवी फुटेज व साक्ष्यों के आधार पर धर्मेन्द्र सिंह उर्फ अभिषेक सिंह, अंशुमान सिंह व राहुल राय के नाम सामने आए।
मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार
28 मार्च की रात मोहती घाट क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अवैध असलहे के साथ मौजूद हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे और गिर पड़े। खुद को घिरा देख उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में धर्मेन्द्र सिंह उर्फ अभिषेक सिंह के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
पूछताछ में हुआ खुलासा
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर योजना बनाकर जियो एरिया मैनेजर से विवाद के बाद मारपीट कर उसका लैपटॉप और मोबाइल छीन लिया था। पुलिस से बचने के लिए वे लगातार ठिकाने बदल रहे थे और चोरी का सामान बेचने की फिराक में थे। पकड़े जाने की स्थिति में फायरिंग कर भागना उनकी रणनीति थी।
बरामदगी
एक देशी तमंचा (.315 बोर)
एक जिंदा व एक खोखा कारतूस (.315 बोर)
दो खोखा कारतूस (पुलिस
