आपूर्ति विभाग की टीम ने होटल के सिलेंडर स्टॉक की सूचना को लेकर कार्रवाई की, छापामारी में दस घरेलू गैस सिलेंडर बरामद

Uncategorized

आजमगढ़। आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग पर मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सठियांव में संचालित ग्रीन पैराडाइज ढाबा पर आपूर्ति विभाग की टीम मंगलवार को दोपहर छापामारी की कार्रवाई में अवैध रूप से उपयोग करने को दस गैस सिलेंडर बरामद कर लिया। छापामारी टीम इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपने की तैयारी में जुटी हुई है।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर संचालित ग्रीन पैराडाइज ढाबा पर घरेलू गैस सिलेंडर बरामद पाया गया है।इस सम्बन्ध सठियांव क्षेत्र के आपूर्ति निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि उक्त ढाबा पर घरेलू दस गैस सिलेंडर बरामद किया गया है। आपूर्ति विभाग के अधिकारी मिथिलेश सिंह के नेतृत्व में आपूर्ति निरीक्षक मनोज सिंह,अतुल कुमार श्रीवास्तव, रणधीर कुमार ने ढाबे पर पहुंचे और वहां से घरेलू गैस उपयोग के दस सिलेंडर मिला है। छापामारी के बाद से वहां पर संचालन करने वाले सकते में आ गये। घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए लम्बी लम्बी लाइन में लगना पड़ता है। गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा है। वहीं ढाबा संचालक पर कार्मिशियल गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है। आपूर्ति विभाग की टीम छापामारी से सभी कालाबाजारी करने वाले में हड़कंप मचा हुआ है। आपूर्ति विभाग इसके बारे में आला अधिकारियों को सौंपने को पत्रावली तैयार करने की बात कह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *