






आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र में बैंक कर्मियों की मिलीभगत से 6.50 लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया। ग्राम व्योहरा निवासी पुनवासी विश्वकर्मा ने 22 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई कि बड़ौदा यूपी बैंक की गोपालगंज शाखा के कर्मचारी उन्हें गुमराह कर कूट रचित दस्तावेज तैयार करके उनके खाते से विभिन्न तिथियों में बिना जानकारी के रकम निकाल रहे थे।
इस मामले की जांच अहरौला थाने में शुरू हुई। जांच के दौरान बैंक के तत्कालीन कैशियर राहुल कुमार, शाखा प्रबंधक महेश कुमार और असिस्टेंट मैनेजर कुनाल पंत की संलिप्तता सामने आई। मुखबिर की सूचना पर 25 मार्च 2026 को अतरौलिया कस्बे से आरोपी कैशियर राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
अभियुक्त राहुल कुमार, पुत्र धर्मबीर, निवासी एच.एन. 306, कसेरू, बक्सर मवाना रोड, थाना गंगानगर, जनपद मेरठ, उम्र लगभग 35 वर्ष है। इस प्रकरण में धारा 409, 419, 420, 467, 468 और 471 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को अहरौला पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया, जिसमें उ0नि0 विश्राम गुप्ता, का0 उमेश गौड, का0 नरेन्द्र और का0 पुष्पेन्द्र सिंह शामिल रहे।
