आजमगढ़ पुलिस की “Run_For_Empowerment” जागरूकता दौड़ में 500 से अधिक महिला कर्मियों ने दी महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश

Uncategorized

आजमगढ़। मिशन शक्ति फेज़ 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत आजमगढ़ पुलिस ने “Run_For_Empowerment” कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया।
यह जागरूकता दौड़ पुलिस लाइन आजमगढ़ से शुरू होकर घण्टाघर चौराहा, अग्रसेन चौराहा, कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए वापस पुलिस लाइन तक गई। दौड़ में 500 से अधिक महिला पुलिस कर्मियों ने भाग लिया और “नारी सुरक्षा – नारी सम्मान, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण ही राष्ट्र सशक्तिकरण” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से समाज में जागरूकता का संदेश दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान केवल प्रशासन या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को हर स्तर पर सुरक्षित वातावरण देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ पुलिस सदैव महिलाओं की सुरक्षा और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, आरटीसी प्रभारी शशि चंद्र चौधरी, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन प्रभारी गुरु ज्ञान चंद्र पटेल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता और सकारात्मक संदेश फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *