






आज़मगढ़, APS रेजिडेंशियल एकेडमी, कोटिला चेक पोस्ट, रानी की सराय, आज़मगढ़ द्वारा संचालित NEET आवासीय कोचिंग कार्यक्रम निरंतर सफलतापूर्वक चल रहा है। संस्थान हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेधावी विद्यार्थियों के लिए विशेष कोचिंग एवं आवासीय सुविधा प्रदान कर रहा है।
इसी क्रम में सत्र 2026-27 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 25/03/2026 से प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित 50 विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग, भोजन एवं पूर्णतः सुसज्जित आवासीय सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे वे NEET परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकें।
महत्वपूर्ण तिथियां:
– पंजीकरण प्रारंभ: 25 मार्च 2026
– पंजीकरण की अंतिम तिथि: 10 मई 2026
– प्रवेश परीक्षा तिथि: 16 मई 2026
प्रवेश परीक्षा का आयोजन आज़मगढ़ पब्लिक स्कूल, कोटिला चेक पोस्ट, आज़मगढ़ में किया जाएगा।
पाठ्यक्रम विवरण:
एकेडमी द्वारा 12वीं उत्तीर्ण छात्रों के लिए 1 वर्षीय रिपीटर कोर्स संचालित किया जाएगा।
संस्थान द्वारा यह भी बताया गया है कि 12वीं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को काउंसलिंग के बाद सीधे प्रवेश की सुविधा प्रदान की जाएगी।
संस्थान के चेयरमैन एवं संस्थापक श्री शाह आलम (गुड्डू जमाली) ने कहा कि “हमारा उद्देश्य हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अधिक से अधिक छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उनके सपनों को साकार करना है।”
ऑनलाइन पंजीकरण के लिए:
वेबसाइट: www.apsracademy.com
ईमेल: apsracademy@gmail.com
मोबाइल: 7267827622, 8090107028
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी उपरोक्त माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं।
