गांव में कुल 8 परिवारों के रिहायशी मंडईयों में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामना जलकर हुआ राख

Uncategorized

आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद कीता प्रथम गांव में शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई । इस घटना में कुल लगभग आठ परिवारों का गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है । यह आग फेकू, दिनेश, सुरेश और हरिकेश सहित अन्य परिवारों की रिहायशी मंडईयों में लगी थी । आग तेजी से फैलती गई और उसने विकराल रूप ले लिया । आग लगने का शोर सुनकर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए । उन्होंने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया । ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका । सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने काफी हद तक स्थिति को नियंत्रित कर लिया था। आग से मंडईयों में रखा सारा घरेलू सामान नष्ट हो गया। इस घटना से प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। वही स्थानीय ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे इन अग्नि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द मदद दिलाए जाने हेतु शासन प्रशासन से मांग किया । वही ग्रामीणों के अनुसार कुल आठ परिवारों का लगभग 50 लख रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई गई है । अग्नि पीड़ितों ने बताया कि अगर समय रहते फायर ब्रिगेड की गाड़ी आ गया होता तो नुकसान कम होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *