ओडिशा से लौटा परिवार तो घर का हाल देख उड़े होश, बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, कई कमरों के दरवाजे और अलमारी का लॉकर तोड़कर चोरों ने उड़ाई दो सोने की चेन, चोरी की रकम को लेकर तहरीर और बयान में अंतर

Uncategorized

जानकारी के अनुसार, जमीन रसूलपुर गांव निवासी अनुराग चौहान पुत्र राम अवध चौहान अगस्त महीने में मकान बंद कर परिवार के साथ ओडिशा चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर के पीछे लगे चैनल का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद मुख्य दरवाजे और कई कमरों के दरवाजों को क्षतिग्रस्त कर दिया। चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित परिवार की ओर से दी गई तहरीर में एक सोने की चेन चोरी होने की बात कही गई है, जबकि घर पहुंचने के बाद परिजनों ने दो सोने की चेन गायब होने की जानकारी दी। परिवार की महिला के मुताबिक, अलमारी के लॉकर में रखी दो सोने की चेन, जिनका वजन क्रमशः दो भर और एक भर बताया गया है, गायब हैं। महिला ने बताया कि अभी पूरे घर की जांच भी नहीं हो पाई है कि कितना सामान चोरी हुआ है और कितना नुकसान पहुंचाया गया है। घटना से पूरा परिवार सदमे में है।
रविवार को घर लौटे अनुराग चौहान ने मकान की हालत देखकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
फिलहाल चोरी की घटना में तहरीर और पीड़ित परिवार के अलग-अलग बयानों में अंतर सामने आया है। ऐसे में वास्तव में कितने सामान की चोरी हुई है और कुल कितने की क्षति हुई है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बंद मकान में हुई इस वारदात से गांव के लोगों में चिंता का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *