जे डॉन बॉस्को स्कूल में परीक्षा परिणाम समारोह धूमधाम से सम्पन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

Uncategorized

आजमगढ़। शहर के समीप खोजापुर स्थित जे डॉन बॉस्को स्कूल में रविवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
समारोह के दौरान सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अगले सत्र में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। जो छात्र-छात्राएं अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके, उन्हें निराश न होकर मेहनत के साथ आगे बढ़ने की सीख दी गई।
कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक विनय राय, प्रबंधक राम प्रकाश राय ‘बबलू’, आलोक राय, मंटू एमपी राय एवं प्रधानाचार्य शुभम शुक्ला सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।
संरक्षक विनय राय ने अपने संबोधन में कहा कि परीक्षा परिणाम केवल अंक नहीं, बल्कि पूरे वर्ष की मेहनत और प्रयासों का प्रतिबिंब होता है। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि भ्रूण हत्या और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर संदेश देना सराहनीय पहल है।
उन्होंने वर्तमान समय में ऊर्जा संसाधनों और प्राकृतिक संपदा के संरक्षण पर भी जोर देते हुए कहा कि जिस तरह आज गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कमी की चर्चा है, भविष्य में पानी की भी ऐसी ही स्थिति हो सकती है। ऐसे में बच्चों के माध्यम से समाज को जागरूक करना बेहद आवश्यक है।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में छात्राओं की संख्या अधिक रही, जो ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती जागरूकता और शिक्षा के प्रति सकारात्मक बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि बच्चियों की सफलता के पीछे उनके अभिभावकों का भी बड़ा योगदान है।
अंत में उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे हर परिस्थिति में अपने बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहें।

वहीं प्रधानाचार्य शुभम शुक्ला ने कहा कि परीक्षा फल वितरण के अलावा साल भर 100% उपस्थिति दर्ज करने वाले नीट क्लीन रहने वाले और अन्य उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया है। जो बच्चे परीक्षाओं में रैंक हासिल नहीं कर पाए, उनको निराश होने की जरूरत नहीं है। उनके पास अगले साल मेहनत करने का पूरा मौका है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में बच्चियों को सेफ माहौल प्रदान करते हैं और सभी बच्चों के पोटेंशियल को बाहर लाने का पूरा प्रयास किया जाता है। इसी प्रकार एवं वरिष्ठ शिक्षक एमपी राय ने भी अपनी बातों को रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *