जमीन विवाद में पिता पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाला पुत्र गिरफ्तार

Uncategorized

आजमगढ़। थाना मुबारकपुर पुलिस ने अपने ही पिता पर जानलेवा हमला करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 31 मार्च 2026 को ग्राम पिचरी निवासी बृजबिहारी ने थाना मुबारकपुर में सूचना दी कि उनके भाई गोविन्द ने अपने पिता ज्ञानधारी पर जमीन अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर गोविन्द ने गाली-गलौज करते हुए अपने पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
इस घटना के संबंध में थाना मुबारकपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान 1 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ ग्राम पिचरी पहुंचे, जहां अभियुक्त गोविन्द को वादी व अन्य लोगों द्वारा पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर थाने लाया और पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *