






आजमगढ़। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने सभी माध्यमिक विद्यालयों में 6 अप्रैल 2026 को शिक्षण कार्य स्थगित रखने का निर्देश जारी किया है। इस संबंध में सभी प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को सूचना जारी कर दी गई है।
जारी निर्देश के अनुसार राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों में अपरिहार्य कारणों से उक्त तिथि को पठन-पाठन नहीं होगा।
संबंधित सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कंधरापुर क्षेत्र में दुग्ध प्लांट के शुभारंभ को लेकर आगमन है।
