झाड़ू लगाने के विवाद में मारपीट, घायल महिला की मौत, एक गिरफ्तार

Uncategorized

आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव में झाड़ू लगाने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया कि गांव निवासी पूजा यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 2 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे झाड़ू लगाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान रिमा, मनोरमा, रोहित यादव, मोहित यादव और डब्बू यादव ने उसके साथ और उसकी मां सावित्री यादव के साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान सावित्री यादव को उठाकर पटक दिया गया, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लग गई।
घायल सावित्री यादव को इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
इसी क्रम में रविवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी रोहित यादव (28) निवासी हैबतपुर को लाहीडीह फुटहिया गोदाम के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *