






आजमगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र के कांशी राम आवास से अपनी नानी के घर जाने के कुछ देर बाद से 19 वर्षीय बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद थाने में सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थी आशीष मौर्या पुत्र दिनानाथ मौर्य निवासी बलरामपुर ने बताया कि उसकी फूफा जोगेंद्र मौर्य की पुत्री मुक्त मौर्या (उम्र लगभग 19 वर्ष), निवासी नेहरू नगर थाना आनंद पर्वत, नई दिल्ली, 21 फरवरी 2026 को बलरामपुर आई थी।
बताया गया कि 29 मार्च 2026 को वह काशीराम आवास स्थित अपनी नानी शांति देवी के घर करीब दोपहर 2 बजे पहुंची थी। वहां कुछ देर रुकने के बाद करीब 3 बजे अचानक कहीं चली गई। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है।
परिजनों के अनुसार बच्ची के पास कोई मोबाइल फोन भी नहीं है, जिससे संपर्क किया जा सके। घटना के बाद से परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
प्रार्थी ने पुलिस से बच्ची की तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की है। मामले में पुलिस ने सूचना दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
