बारजा के विवाद में अपने चचेरे भाई की चाकू घोंप कर हत्या करने के आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, मृतक बीजेपी के मंडल मंत्री भी थे

Uncategorized

आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (चाकू) भी बरामद कर लिया है।
बताया गया कि 11 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे ग्राम कटांत चक कटांत निवासी मोहन पुत्र स्व. पल्टन राम शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। इसी दौरान विजेन्द्र कुमार गौतम (36) ने उसे ऐसा करने से मना किया, जिस पर आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विजेन्द्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
इस मामले में मृतक के पिता लौटन राम की तहरीर पर थाना मेंहनगर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 13 अप्रैल की रात करीब 10:45 बजे प्रभारी निरीक्षक निहार नन्दन कुमार व उनकी टीम ने हुसैनिया चौक के पास से आरोपी मोहन को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक निहार नन्दन कुमार के साथ उपनिरीक्षक आदिल खां, उपनिरीक्षक तुषार त्रिपाठी व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *