लापता चार वर्षीय मासूम का तालाब में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Uncategorized

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला में शुक्रवार को घर के पास स्थित तालाब में चार वर्षीय मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्चा 26 नवंबर से लापता था। शव मिलने की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, उमर का चार वर्षीय बेटा 26 नवंबर को अचानक लापता हो गया था। बच्चे के गायब होने के बाद से ही परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। परिवार के लोग उसे सकुशल वापस पाने की उम्मीद में लगातार खोजबीन कर रहे थे।
शुक्रवार को घर के पास स्थित तालाब में बच्चे का शव मिलने की सूचना मिली। जिस मासूम को परिजन दो दिनों से तलाश रहे थे, उसका शव देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। चार वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत से हर कोई स्तब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *