जयमाल में कूलर की हवा के विवाद में हत्या के दो और किए गए गिरफ्तार, पहले भी एक अन्य आरोपी मुठभेड़ हुआ था घायल, तीन और की हो चुकी है गिरफ्तारी

Uncategorized

आजमगढ़ जनपद के थाना जीयनपुर क्षेत्र में बारात के दौरान हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 को वादी राजेश निषाद निवासी बेलसड़ी, जनपद गोरखपुर ने तहरीर देकर बताया कि जयमाला के दौरान कूलर लगाने को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और नामजद अभियुक्तों कमलेश निषाद, महेश निषाद, रामभजन निषाद, राममिलन निषाद सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडा, रॉड और चाकू से हमला कर दिया। हमले में कई लोग घायल हो गए, जबकि गंभीर रूप से घायल अमीरचंद निषाद की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
इस संबंध में थाना जीयनपुर में मुकदमा अपराध संख्या 0195/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 118(1), 109, 103 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत 2 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह मय पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों—रामभजन निषाद (22 वर्ष) और राममिलन निषाद (19 वर्ष) निवासी इंदिरानगर अजमतगढ़—को रजादेपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 2 चाकू, 2 डंडे और 1 लोहे की रॉड बरामद की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की भी बढ़ोत्तरी की गई है।
पुलिस के मुताबिक, अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजय यादव, उपनिरीक्षक अमित कुमार वर्मा सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *