आजमगढ़: शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

आजमगढ़ जनपद के थाना पवई पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 15 मार्च 2026 को वादिनी ने थाना पवई में तहरीर देकर बताया था कि 12 मार्च 2026 को उसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त राजन पुत्र रोशन राजभर निवासी ग्राम कोहड़ा बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले गया। इस आधार पर थाना पवई में मुकदमा अपराध संख्या 58/26 धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 मई 2026 को उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्रा मय पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त राजन (उम्र करीब 19 वर्ष) को खेमीपुर से सुबह करीब 07:40 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त का आपराधिक इतिहास इसी मुकदमे तक सीमित है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्रा, कांस्टेबल अनुराग यादव और कांस्टेबल सुमित यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *