आजमगढ़: जमीनी विवाद में दो भाइयों को पीटा, लहूलुहान हुए घायल का और लाठी डंडे लेकर विवाद का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Uncategorized

आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के कुड़ियर गांव में जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार देर शाम दबंगों द्वारा मारपीट की घटना सामने आई है। हमले में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुड़ियर गांव निवासी 55 वर्षीय रमाशंकर यादव पुत्र स्व. बासादेव यादव ने स्थानीय थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पड़ोस के लालबहादुर यादव, सुनील यादव व एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर पर चढ़कर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे उनके बड़े भाई 60 वर्षीय उमाशंकर यादव को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी विवादित जमीन पर जबरन ट्रैक्टर ले जाकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे।
बताया गया कि पीड़ित पक्ष ने जमीन के सीमांकन को लेकर एसडीएम लालगंज को भी प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ितों के अनुसार आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और पहले भी विवाद कर चुके हैं।
फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *