
आजमगढ़: थाना गम्भीरपुर पुलिस द्वारा एटीएम मशीन में अवैध स्कीमिंग/कैश टैपिंग डिवाइस लगाकर ठगी करने वाले एक अन्तर्जनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर मामले का सफल अनावरण किया गया है। सोमवार ही प्रातः थाना गम्भीरपुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में इस गिरोह से जुड़े एक अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 29.01.2026 को वादी मुकदमा धीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय पुत्र देवेन्द्र प्रताप पाण्डेय, शाखा प्रबंधक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, रानीपुर रजमो, थाना गम्भीरपुर द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि दिनांक 04 जनवरी 2026 को बैंक के एटीएम से खाताधारक राम प्रसाद पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी ग्राम पन्दहा द्वारा ₹20,000 निकासी विफल होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। बैंक द्वारा नकद मिलान करने पर मशीन में कोई अतिरिक्त नकदी नहीं पाई गई। एटीएम के सीसीटीवी फुटेज के सूक्ष्म निरीक्षण से स्पष्ट हुआ कि किसी अज्ञात अपराधी द्वारा एटीएम के कैश डिस्पेंसर पर अवैध रूप से स्कीमिंग, कैश टैपिंग डिवाइस लगाई गई थी, जिससे नकदी डिस्पेंसर के मुहाने पर फंस गई और बाद में डिवाइस हटाकर अवैध रूप से निकाल ली गई। धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया। अभियुक्त रामनरेश बर्मा उर्फ मगरूं का नाम प्रकाश में आया, जिस पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। उ0नि0 विपिन द्विवेदी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रामनरेश बर्मा उर्फ मगरूं पुत्र गुदर बर्मा उर्फ भूधर बर्मा, निवासी मिसीरपुर जलालपुर, थाना अखण्डनगर, जनपद सुल्तानपुर को हरईरामपुर कट से गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रातः थाना गम्भीरपुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में इस गिरोह से जुड़े एक अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 26/2026 धारा 318(4)/317(2) बीएनएस, थाना गम्भीरपुर
- मु0अ0सं0 249/2017 धारा 379/411/419/420/467/468/471 भा0द0वि0, थाना अखण्डनगर, सुल्तानपुर
- मु0अ0सं0 19/2018 धारा 41/411/419/420/467/468/471 भा0द0वि0, थाना अखण्डनगर, सुल्तानपुर। बरामदगी में 10 प्लास्टिक टेप लगी स्ट्रिप, 01 एल्युमिनियम व प्लास्टिक युक्त स्ट्रिप पट्टी, 11 सेलो टेप, 01 ट्रांसपेरेंट डबल साइड टेप, 02 एटीएम कार्ड, ₹1010/- नकद बरामद किया गया है।
