दहेज के लिए उत्पीड़न, झूठी मेडिकल रिपोर्ट बनाकर बदनाम कर घर से भगाया, पति समेत 7 पर FIR दर्ज, महिला ने ससुराल पक्ष पर मारपीट, चरित्र हनन और जान से मारने की धमकी देने का लगाया गंभीर आरोप

Uncategorized

आजमगढ़। जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, झूठी मेडिकल रिपोर्ट तैयार कर बदनाम करने और मारपीट कर घर से निकाल देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता सलमा वाशिफा, पुत्री फारुख आजम, निवासी ग्राम पूरा दुल्हन, थाना मुबारकपुर, जिला आजमगढ़ ने बताया कि उनका निकाह 4 फरवरी 2025 को फरुख शाहिद पुत्र मोहम्मद शाहिद के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। उन्होंने बताया कि शादी में उनके मायके पक्ष द्वारा अपनी सामर्थ्य के अनुसार लगभग 10 लाख रुपये के सामान व आभूषण दिए गए थे, जबकि कुल खर्च करीब 25 लाख रुपये हुआ था।
पीड़िता के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 20 लाख रुपये नकद की मांग करने लगे। इसको लेकर पति फरुख शाहिद, ससुर मोहम्मद शाहिद, सास रुखसाना खातून, ननद सानिया व हीरा तथा ननदोई डॉ. खालिद नोमान द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाने लगी। पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल पक्ष अपनी मांग पर अड़ा रहा।
महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति के कई अन्य महिलाओं से संबंध हैं, जिसका उसने विरोध किया। इसी बीच ससुराल पक्ष ने उसके पूर्व में हुए ऑपरेशन को आधार बनाकर उसे बदनाम करने की साजिश रची। आरोप है कि उसे जबरन लखनऊ के एक अस्पताल ले जाकर जांच कराई गई और परिचित डॉक्टरों के माध्यम से झूठी मेडिकल रिपोर्ट तैयार कराई गई, जिसमें उसे चरित्रहीन साबित करने का प्रयास किया गया।
पीड़िता का कहना है कि इस आधार पर उसके साथ मारपीट की गई, गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं, इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया गया और उससे जबरन बयान दिलाने की कोशिश की गई। विरोध करने पर 12 मई 2025 को उसे घर से निकाल दिया गया।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके जेठ द्वारा भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया और दहेज के लिए लगातार उत्पीड़न किया जाता रहा। पीड़िता का कहना है कि ससुराल पक्ष ने मिलकर उसके खिलाफ झूठी रिपोर्ट तैयार कर समाज में उसकी छवि खराब करने की कोशिश की।
जान का खतरा बताते हुए पीड़िता फिलहाल शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रह रही है। उसने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे न्याय दिलाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *