






जनपद आजमगढ़ के पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार को एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) विवेक त्रिपाठी को उनके स्थानांतरण पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
ज्ञात हो कि श्री विवेक त्रिपाठी का स्थानांतरण अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) आजमगढ़ से अपर पुलिस अधीक्षक, केंद्रीय भंडारण जनपद सीतापुर के पद पर हुआ है। उनके स्थानांतरण के उपरांत पुलिस परिवार द्वारा इस समारोह का आयोजन कर उनके कार्यकाल को याद किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने श्री त्रिपाठी को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विवेक त्रिपाठी ने अपने कार्यकाल में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुवन कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख दरिया, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी लालगंज, क्षेत्राधिकारी फूलपुर, क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री त्रिपाठी को माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी और उनके सफल भविष्य की कामना की। समारोह का माहौल भावुकता और सम्मान से भरा रहा, जहां सभी ने उनके सरल स्वभाव और कार्यकुशलता की सराहना की।
