






आजमगढ़, 05 मई 2026।
जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 21 मार्च 2026 को पीड़िता द्वारा थाना अतरौलिया में दी गई तहरीर के आधार पर ग्राम रामपुर कुकुरीपुर निवासी शुभम मिश्रा पुत्र सभापति मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
आरोप है कि अभियुक्त का पीड़िता के साथ लगभग छह वर्षों से प्रेम संबंध था। जुलाई 2024 में वह उसे घुमाने के बहाने वाराणसी ले गया, जहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 05 मई 2026 को उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ आरोपी को उसके घर से सुबह करीब 06:25 बजे गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 114/2026 के तहत धारा 69, 123, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी शुभम मिश्रा (उम्र लगभग 28 वर्ष) को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह, कांस्टेबल श्याममणि, रिक्रूट कांस्टेबल उत्कर्ष सिंह एवं रिक्रूट कांस्टेबल अभिषेक मिश्रा शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला संबंधी अपराधों में सख्त कार्रवाई की जा रही है और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
