BJP नेता अखिलेश मिश्रा गुड्डू के आवास पर होली मिलन समारोह में जमकर बही फागुन की बाहर, अबीर गुलाल संग एक दूसरे को किया सराबोर

Uncategorized

आजमगढ़ शहर के मुंडा स्थित बीजेपी से सदर विधानसभा प्रत्याशी रहे और बीजेपी प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के आवास पर शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। होली गीत के माध्यम से एक बार फिर फ़ागुन का माहौल हो गया। लोगों में जोश और उमंग साफ दिखाई दे रहा था। गीतकारों की धुन पर होली मिलन समारोह में आए लोग भी अपने आप को थिरकने से नहीं रोक सके। चारों तरफ अबीर और गुलाल उड़ रहा था। सभी लोग उसमें सराबोर नजर आए। अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने सभी लोगों का खुले दिल से स्वागत किया और अबीर गुलाल लगाया। लोगों के लिए ठंडई के साथ ही पकवान भी मौजूद थे। जिसका लोगों ने लुत्फ उठाया। अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि जिस प्रकार से यहां पर लोगों का हुजूम है वह दिखा रहा है कि उनके प्रति अगाढ़ प्रेम संबंध है। हर साल वह इस कार्यक्रम का आयोजन करते हैं और साल भर अगर भाईचारा में कोई त्रुटि रह जाती है तो होली मिलन के समारोह के साथ वह पूरा करते हैं। यह एक प्रकार से आपस में मेल जोल और संबंध बनाने का बेहतरीन मौका होता है। वह अपने शुभचिंतकों और समर्थकों को भी यहां आने पर धन्यवाद दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *