






आजमगढ़ के सिधारी स्थित महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 के कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम घोषित होने पर खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विद्यालय की छात्रा अरुंधती चौहान ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं जिया गुप्ता ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रियांशु कुमारी ने 88.2 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
इसके अलावा साक्षी यादव ने 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रियांशु यादव एवं अवन्तिका कन्नौजिया ने 83.4 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पंचम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के संस्थापक रामलखन मौर्य, प्रबंधक डी.पी. मौर्य, शैक्षिक निदेशक रामनयन मौर्य एवं प्रधानाचार्य शत्रुघ्न विश्वकर्मा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के कोऑर्डिनेटर आनन्द मौर्य सहित दिनेश यादव, रामचरण मौर्य, रामाश्रय शर्मा, राजकुमार यादव, जितेन्द्र तिवारी, कमलेश यादव, नीरज यादव, महेन्द्र यादव एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
