पोखरे में डूबने से किशोर की मौत, हाथ धोने के लिए पानी के पास जाते ही पैर फिसल गया और डूब गया

Uncategorized

आजमगढ़: मेंहनगर थाना क्षेत्र के रहिला तितिलियापार गांव में बुधवार दोपहर पोखरे में डूबने से 15 वर्षीय किशोर अतुल कुमार पुत्र ओमप्रकाश की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, अतुल बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे घर से लगभग 100 मीटर दूर स्थित पोखरे पर शौच के लिए गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो परिजन मौके पर पहुंचे और किशोर को पोखरे से बाहर निकालकर निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
अतुल दो भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *