






आजमगढ़। सी.पी.एस. ग्रुप ऑफ स्कूल का सीबीएसई कक्षा-12 सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा। सेंट्रल पब्लिक स्कूल, जाफरपुर आजमगढ़ के छात्र हर्षित श्रीवास्तव ने 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।
वेदांश मिश्रा ने 95.40 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि साक्षी विश्वकर्मा ने 95.20 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। ज्योत्सना त्रिपाठी ने 94.40 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा तथा शिवांगी शुक्ला ने 94.00 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा अंशिका सरोज ने 93.20 प्रतिशत, साक्षी यादव एवं काव्यानी सिंह ने 93.00 प्रतिशत, ऋषभ यादव ने 92.80 प्रतिशत, संस्कृति सिंह ने 92.60 प्रतिशत, शुभम यादव ने 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं प्रियंशु वर्मा, प्रिंसी वर्मा एवं खुशबू यादव ने 92.20 प्रतिशत अंक हासिल किए। आदित्य यादव, रिया वर्मा और प्रतीक राय ने 90.20 प्रतिशत तथा सृष्टि प्रजापति एवं रायला नाज ने 90.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।
विद्यालय के कुल 111 छात्र-छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 280 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के संस्थापक अयाज अहमद खां, चेयरपर्सन तरन्नुम खांम, प्रबंधक नवाज अहमद खां, आजाद अहमद खां तथा प्रधानाचार्या रेखा सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।
