पूर्व मंत्री यशवंत सिंह की भतीजी जिज्ञासा सिंह के निधन से शोक में डूबा पूर्वांचल, राजनीतिक और सामाजिक जगत की हस्तियां पहुंचीं सांत्वना देने

Uncategorized

पूर्वांचल के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री यशवंत सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी भतीजी जिज्ञासा सिंह के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे पूर्वांचल सहित राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही इस दुखद घटना की सूचना लोगों तक पहुंची, देश और प्रदेश भर से राजनीतिक हस्तियों, समर्थकों, शुभचिंतकों और करीबी लोगों का पूर्व मंत्री के आवास पर पहुंचना लगातार जारी हो गया।

शोक संतप्त परिवार से मिलने वालों का तांता लगा हुआ है। लोग पूर्व मंत्री यशवंत सिंह एवं उनके पुत्र, विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशु से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना कर रहे हैं।

पूर्वांचल की राजनीति की कई बड़ी हस्तियां भी इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी नजर आईं। श्रद्धांजलि देने पहुंचने वालों में राजा भैया, बृजेश सिंह, धनंजय सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।

इसी क्रम में आजमगढ़ से पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल भी पूर्व मंत्री के आवास पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में टीवी 20 न्यूज के प्रधान संपादक अशोक वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ पत्रकार रत्न प्रकाश त्रिपाठी प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी पत्रकारों ने पूर्व मंत्री यशवंत सिंह, विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशु तथा शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। साथ ही स्मृति शेष जिज्ञासा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

परिवार की ओर से जानकारी दी गई है कि दिवंगत जिज्ञासा सिंह की श्रद्धांजलि सभा 17 मई को उनके निज निवास ग्राम अल्दे, जनपद मऊ में आयोजित की जाएगी, जहां बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *