नहर में डूबने से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Uncategorized

आजमगढ़। महाराजगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी एक अधेड़ की शारदा सहायक नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मोलनापुर गांव निवासी राम शब्द यादव (55) पुत्र स्वर्गीय पूना यादव रविवार की सुबह करीब चार बजे शौच के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान बरहरडीह स्थित शारदा सहायक नहर में डूब जाने से उनकी मौत हो गई। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद घटना की जानकारी हुई।
सूचना मिलते ही पीआरबी 6212 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय थाना पुलिस को अवगत कराया। मौके पर मृतक के परिजन ओम प्रकाश यादव समेत महाराजगंज थाना प्रभारी मय फोर्स मौजूद रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *