अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पाक्सो एक्ट के अभियुक्त को भेजा गया न्यायालय

Uncategorized

आजमगढ़: पवई थाना स्थानीय पुलिस द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय भेजा गया। उल्लेखनीय है कि 17.05.2026 को वादिनी द्वारा थाना पवई पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 10.05.2026 की रात्रि में उसके पति द्वारा शराब के नशे में वादिनी की पुत्री उम्र लगभग 15 वर्ष के साथ छेड़छाड़ करते हुए जबरन दुष्कर्म किया गया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0 113/2026 धारा 65(1), 351(3) बीएनएस व 4(2) पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह और पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रोहित पुत्र बरखू निवासी ग्राम गालिबपुर थाना पवई उम्र करीब 36 वर्ष को कलान चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए अपनी गलती की माफी मांगी गयी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *