






आजमगढ़। शासन के निर्देशानुसार जनपद के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
इसी क्रम में जिलाधिकारी Ravindra Kumar एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Dr. Anil Kumar ने कोतवाली सरायमीर पहुंचकर समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया।
अधिकारियों ने अधीनस्थ कर्मचारियों एवं राजस्व-पुलिस टीमों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का निस्तारण संवेदनशीलता, निष्पक्षता एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण तरीके से शिकायतों का निस्तारण ही समाधान दिवस का मूल उद्देश्य है और इसमें सभी अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
