तमसा नदी में बहता मिला युवक का शव, पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही पुलिस

Uncategorized

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नीबी खुर्द गांव स्थित तमसा नदी में गुरुवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव बहता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे गांव के लोग घाट पर स्नान और मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर तमसा नदी में बहते हुए एक युवक के शव पर पड़ी। शव दिखाई देने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल इसकी सूचना मुबारकपुर थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकलवाया। जांच के दौरान मृतक के गले से एक लॉकेट बरामद हुआ। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
थाना प्रभारी निरीक्षक शशि चंद चौधरी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसने गुलाबी रंग की टी-शर्ट और काले रंग का बरमूडा (नेकर) पहन रखा था। शव की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। पहचान होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *