आजमगढ़ में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 डग्गामार वाहन सीज, बिना परमिट और ओवरलोडिंग करने वालों पर चला अभियान

Uncategorized

आजमगढ़। जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस एवं जनपदीय पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को विशेष औचक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना परमिट संचालित होने वाले तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 18 डग्गामार चार पहिया वाहनों को सीज कर दिया गया।
यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात के पर्यवेक्षण में चलाया गया। चेकिंग के दौरान ऐसे वाहनों को चिन्हित किया गया जो क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर संचालन कर रहे थे या नियम विरुद्ध तरीके से यात्रियों को ढो रहे थे।
पुलिस ने सभी 18 वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें थाना कोतवाली एवं थाना कंधरापुर परिसर में निरुद्ध कर दिया।
यातायात पुलिस ने जनपद के वाहन चालकों और संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि बिना परमिट वाहन संचालन, ओवरलोडिंग, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *