![](https://abckhabar.in/wp-content/uploads/2024/04/AFFIX_20240414_135138.jpg)
![](https://abckhabar.in/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240330-WA0025-1024x655.jpg)
![](https://abckhabar.in/wp-content/uploads/2024/04/Screenshot_2024-02-09-23-13-20-31_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817-898x1024.jpg)
![](https://abckhabar.in/wp-content/uploads/2024/04/AFFIX_20240308_174357.jpg)
![](https://abckhabar.in/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240303-WA0125-777x1024.jpg)
![](https://abckhabar.in/wp-content/uploads/2024/04/Screenshot_2024-02-09-23-07-51-81_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817-1024x990.jpg)
![](https://abckhabar.in/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240303-WA0128-1024x883.jpg)
![](https://abckhabar.in/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240227-WA0040.jpg)
आजमगढ़ में योगेन्द्र बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक सिधारी थाना द्वारा चेकिंग के दौरान मुख्तार अंसारी का शूटर सोहन पासी पुत्र प्रसिद्ध नरायन पासी निवासी बीरपुर थाना मेंहनगर को 1 किलो 75 ग्राम गांजा के साथ बैठौली पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना सिधारी पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। बता दें कि दिनांक- 06.02.2014 को ठेका छोड़ने के दबाव की रंजिश को लेकर थाना तरवां के एराकला में सड़क निर्माण के दौरान मजदूर रामइकबाल पुत्र मोहन निवासी सरदहा थाना कोटा जनपद गया (बिहार) उम्र 28 वर्ष की हत्या की गयी थी। जिसमें मुख्तार अंसारी, शूटर सोहन पासी सहित कुल 09 अपराधियों के विरूद्ध थाना तरवां पर धारा 120बी/147/148/149/302/307/506 आईपीसी पंजीकृत किया गया था। दिनांक- 06.10.2020 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मुख्तार अंसारी, शूटर सोहन पासी सहित कुल 09 शातिर अपराधियों के विरूद्ध थाना तरवां पर धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। मुख्तार अंसारी के शूटर सोहन पासी के विरूद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, लूट व गैंगेस्टर आदि जघन्य अपराधों में जनपद आजमगढ़ व मऊ में कुल 10 मुकदमे पंजीकृत है। सोहन पासी के आपराधिक इतिहास में
1.मु0अ0सं0-191/03 धारा 394/302/411 थाना जहानागंज आजमगढ़
2.मु0अ0सं0- 388/06 धारा 118/216ए भादवि थाना मेहनगर आजमगढ़
- मु0अ0सं0- 416/06 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़
4.मु0अ0सं0- 352/13 धारा 120बी/307/384/506 भादवि थाना मेहनगर आजमगढ़
5.मु0अ0सं0- 20/14 धारा 120बी/147/148/149/302/307/506 भादवि थाना तरवां आजमगढ़
6.मु0अ0सं0- 17/18 धारा 147/323/504/506 भादवि थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ
7.मु0अ0सं0- 238/18 धारा 120बी/147/149/307/506 भादवि थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ
8.मु0अ0सं0-160/20 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना तरवां जनपद आजमगढ़
9.मु0अ0सं0- 63/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मेहनगर आजमगढ़
10.मु0अ0सं0- 128/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सिधारी आजमगढ़
शामिल हैं।