भरत तिवारी के हत्या पर आक्रोश, सामाजिक संगठनों ने की श्रद्धांजलि सभा

Uncategorized

आजमगढ़। जनपद के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बिहार में समाजसेवी भरत तिवारी की हत्या पर आक्रोश जताते हुए नगर के सिविललाइन स्थित एक सभागार में श्रद्धांजलि सभा की।
अध्यक्षता करते हुए अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कवि सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने अपनी कविता ‘ जनता की आवाज हो गया भरत तिवारी अमर शहीद ‘ सुनाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम के संयोजक उ. प्र. अभिभावक महासंघ के प्रदेश सचिव गोविंद दूबे ने कहा कि बिहार पुलिस ने एक संघर्षशील समाजसेवी भरत तिवारी की षड्यंत्र के तहत हत्या कर फर्जी तरीके से एनकाउंटर बता दिया, जिसका हम कड़ा विरोध करते हुए हत्यारों को फांसी और परिवार को तत्काल उचित मुआवजा की मांग करते हैं।ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश नंदन पांडेय, वानर सेना के अध्यक्ष राणा बलबीर सिंह, गांधीगिरी के सचिव विवेक पांडेय, अंबिका सेवा संस्थान के अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय, जिमनास्टिक सचिव लक्ष्मण प्रजापति,ब्राह्मण एकता परिषद के विशाल उपाध्याय , एम. आर. एसोसिएशन के डी. एन. सिंह आदि ने घटना की भर्त्सना की और कहा कि त्वरित न्याय नहीं मिला तो संयुक्त रूप से आंदोलन किया जाएगा। अंत में दो मिनट मौन रहकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी।
संचालन अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री साहित्यकार संजय कुमार पांडेय ने किया। श्रद्धांजलि देने वालों में शर्मानंद पांडेय, मनोज तिवारी, सौरभ उपाध्याय,आशीष उपाध्याय, माधव त्रिपाठी, कन्हैया पांडेय,आलोक पाठक, शिवसेवक दुबे, उपेंद्र नाथ दुबे, अश्विनी दुबे, उपेंद्र दुबे, प्रियंश पांडेय, सुरेंद्र उपाध्याय , आलोक सिंह आदि प्रमुख थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *