तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

Uncategorized

आजमगढ़। जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, मेहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर के पास बुधवार शाम करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने अतुल विश्वकर्मा (23 वर्ष) पुत्र कमलेश विश्वकर्मा, निवासी ओरिल थाना पवई को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल मंगल कन्नौजिया (50 वर्ष) पुत्र बनारसी, निवासी थाना अहिरौला का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस परिजनों को सूचना देने के साथ ही दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार मौके पर स्थिति सामान्य है और कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या नहीं है। वहीं युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *