कैशलेस चिकित्सा योजना और विभागीय टीईटी की मंजूरी पर आजमगढ़ में शिक्षकों का सम्मान समारोह, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह का भव्य स्वागत

Uncategorized

आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना और विभागीय सेवारत टीईटी को मंजूरी दिए जाने के बाद शिक्षक समुदाय में उत्साह का माहौल है। इस उपलब्धि के लिए प्रयासरत स्नातक एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह का रविवार को आजमगढ़ में शिक्षकों ने भव्य स्वागत और सम्मान किया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में ब्रह्मस्थान स्थित शिक्षक सदन के ‘भोला सिंह सभागार’ में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे स्नातक एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी तथा प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर सिंह का शिक्षकों ने अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवारत सभी प्राथमिक शिक्षकों को विभागीय टीईटी की परीक्षा कराकर सेवा में बनाए रखने का ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय लिया है। इसके साथ ही शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर सरकार ने उनकी सुरक्षा और सम्मान के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाई है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय शिक्षकों के हित में मील का पत्थर साबित होगा और शिक्षक समाज मुख्यमंत्री का अभिनंदन करता है।
उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की अन्य लंबित मांगों को लेकर वे लगातार शासन स्तर पर प्रयासरत हैं और जल्द ही इस दिशा में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के दौरान जिले के होनहार नवोदित शूटर आदित्य सिंह को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। शिक्षक नेताओं ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि आदित्य सिंह ने हाल ही में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर आजमगढ़ का नाम रोशन किया है और उनकी यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर उमाशंकर सिंह, जितेंद्र कुमार राय, राजेंद्र यादव, मंजूलता राय, प्रियंका श्रीवास्तव, कंचन मौर्या, उपेंद्र दत्त शुक्ला, राजेश सिंह, अखिलेश तिवारी, प्रमोद लाल श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह, केदारनाथ वर्मा, राकेश सिंह, हरिप्रसाद सिंह, अजय सिंह, अवधराज सिंह, मनोज सिंह, संतोष राय, वकील मौर्या, शोभनाथ, हरेंद्र यादव, सुदेश राय, विनोद यादव, शिव प्रकाश चौबे, पी.एन. सिंह, धनंजय सिंह, रामाशीष राय, कृपा शंकर राय, श्याम बिहारी पाठक सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *