‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 20वीं वाहिनी पीएसी में 500 पौधों का वृहद वृक्षारोपण

Uncategorized

आजमगढ़। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से रविवार को 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ परिसर में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेनानायक सुशील कुमार शुक्ला (आईपीएस) के निर्देशन में किया गया।
अभियान के दौरान वाहिनी परिसर में 500 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इनमें आम, जामुन, अमरूद, आंवला, सागौन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल रहे। अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम ही नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ जीवन की सबसे बड़ी धरोहर भी हैं। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ भाग लिया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान परिसर को हरा-भरा बनाने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान भी किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहायक सेनानायक अजय विक्रम सिंह, शिविरपाल अमरनाथ यादव, सूबेदार सैन्य सहायक बिजेंद्र सिंह सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *