आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर, दोनों के चालकों की दर्दनाक मौत

Uncategorized

आजमगढ़ पटवध से बबलू राय : जनपद के जहानागंज थाना अंतर्गत धनहुआ के समीप मंगलवार की सुबह दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, सुपर स्प्लेंडर बाइक (UP54AW7545) से सवार शिव शंकर द्विवेदी, पुत्र विजय रतन दुबे, निवासी बिशुनपुर, चिरैयाकोट (जनपद मऊ) तथा स्प्लेंडर प्लस बाइक (UP50CP1090) से सवार विजय कुमार, पुत्र छबील, निवासी भदुली, थाना सिधारी, आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही जहानागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *