दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद एक में लगी आग, चालक घायल

Uncategorized

आजमगढ़ पटवध बबलू राय। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक धू-धूकर जलने लगी। हादसे में एक बाइक चालक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायल की पहचान 65 वर्षीय सतिराम पुत्र दशई निवासी देउवापार, थाना जीयनपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अकबरपुर गांव के पास दोनों बाइकें किसी कारणवश आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में बाइक आग की लपटों से घिर गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में सतिराम घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को संभाला। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई। वहीं घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।
बाइक में आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस दोनों बाइकों और हादसे के कारणों के संबंध में जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *