
आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में एनजीओ में योगा शिक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता सुजाता जायसवाल की तहरीर पर मुबारकपुर पुलिस ने कई नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। �
एफआईआर के अनुसार, पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2025 में आरोपियों ने स्वयं को एनजीओ से जुड़ा बताकर योगा टीचर की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके बदले प्रत्येक अभ्यर्थी से 1.35 लाख रुपये वसूले गए। बाद में कथित रूप से फर्जी जॉइनिंग लेटर तैयार कर विभिन्न सरकारी विद्यालयों में जॉइनिंग कराने का नाटक किया गया। जब अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के फर्जी होने की जानकारी हुई और उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी फरार हो गए। �
तहरीर में ऋतेश वर्मा, संदीप गुप्ता, गणेश उपाध्याय, राजेंद्र चौहान सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि वह अकेली शिकार नहीं है, बल्कि कई अन्य अभ्यर्थियों से भी इसी प्रकार धन लिया गया है। � �
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा को सौंपी है। एफआईआर 1 अगस्त 2026 को थाना मुबारकपुर में दर्ज की गई। � �
